दुनिया की भीड़ से खुद को दूर रखने के लिये लोग क्‍या नहीं करते हैं पर हम आपको उन लोगों से मिलवाने जा रहे हैं जिन्‍होंने कुछ अलग करने की चाह में अपने ही देश बना डाले। वो वहां के राजा भी है। लोगों को अपने देश की नागरिकता देने के लिये उन्‍होंने अपनी वेबसाइट भी बना रखी है। कुछ ऐसा ही किया सुयश दीक्षित नाम के एक भारतीय युवक ने जो खुद को किंडम ऑफ दीक्षित का राजा कहते हैं।


1- इंदौर के सुयश दीक्षित ने सूडान और मिस्त्र के बीच 800 वर्ग मील के क्षेत्र पर अपना झंडा लगाकर उसे 'किंगडम ऑफ दीक्षित' घोषित किया है। खुद को इस गैर दावाग्रस्त इलाके का राजा बताते हुए संयुक्त राष्ट्र से उनके नए देश को मान्यता देने की बात कही है। उन्होंने एक वेबसाइट बनाकर लोगों से इस देश की नागरिकता के लेने का आवदेन करने को भी कहा है। यह पूरा इलाका रेगिस्तानी मिस्त्र और सूडान की दक्षिणी सीमा से लगा हुआ है। दोनो ही देश इसे अपना इलाका नहीं मानते। मिस्त्र का मानना है कि यह इलाका सूडान का है तो सूडान यह मानता है कि यह मिस्त्र का है। सुयश ने अपने पिता को यहां का प्रधानमंत्री घोषित किया है।
3- न्यूयॉर्क के रहने वाले जेक लैंडसबर्ग पेशे से आर्टिस्ट हैं। उन्होंने शहर के बिजी शेड्यूल से समय निकालने के लिए एक अनोखा रास्ता तैयार किया। जेक ने अपना ही एक देश बना लिया। ये देश उन्होंने मिडिल ऑफ नोव्हेयर पर बनाया है। 2005 में उन्होंने अपना देश बनाया था। रेगिस्तान में उन्होंने अपना देश बनाने के लिए जगह खरीदी और फिर अपने देश का निर्माण किया। उन्होंने अपने देश का नाम जकिस्तान रखा है। ये नाम उन्होंने अपने नाम जेक पर दिया है।

Posted By: Prabha Punj Mishra