देश की राजधानी नई दिल्ली में अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। पहाड़ी क्षेत्र में फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश की संभावना बन रही है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमानों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि रविवार को राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए पहाड़ी इलाकों में फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को प्रमुख वजह बताया है।सोमवार तक 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमानमौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पांच स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुान है कि सोमवार तक यह बढ़ कर 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh