उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कई बहू बेटियों ने हिस्‍सा लिया है। उन्‍होंने घर की तरह प्रदेश को भी साफ-सुथरा रखने का फैसला किया। ऐसे में इलेक्‍शन कमीशन कैसे पीछे रहता। चुनाव आयोग ने भी मतदाताओं को रिझाने के लिए आदर्श पोलिंग बूथ बनाये हैं। उन्‍हें किसी शादी के मंडप की तरह सजाया गया है।


आदर्श पोलिंग बूथ में है ये सुविधाइलेक्शन कमीशन ने यूपी विधानसभा में हो रहे पहले चरण के मतदान में मतदाताओं को रिझाने के लिए कुछ खास इंतजाम किए हैं। चुनाव आयोग ने कुछ आदर्श पोलिंग बू‌थ बनाए हैं। एक आदर्श बूथ गाजियाबाद के बलराम नगर लोनी में है। इस आदर्श बूथ को दुल्हन के मडंप की तरह सजाया गया है। यहां आने वाले मतदाताओं के लिए बैठने का इंतजाम किया गया है। उन्हें पीने के लिए ऑरो वाटर की भी व्यवस्था की गई है। इस पोलिंग बूथ पर अक्षम लोगों के लिए भी व्हील चेयर का इंतजाम किया गया है।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra