बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हलचल की वजह से पूर्वी तथा पूर्वी तटीय भारत में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर भारत के इलाकों में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून के वापस लौटने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती नजर आ रही हैं। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से 6 अक्टूबर से मानसून वापस लौटना शुरू हो जाएगा। अरब सागर में शाहीन चक्रवात बन रहा है। गुजरात के द्वारका से कुछ किलोमीटर की दूरी पर अरब सागर से यह पश्चिम से उत्तर पश्चिम की ओर ईरान में चाबहार पहुंच रहा है।

Severe Cyclonic Storm &Shaheen&य about 325 km east-southeast of Chabahar Port (Iran).To intensify further in the next 12 hrs and move west-northwestwards skirting Makran coast in next 24 hours. To cross Oman coast bet Long.56°E & 58°E, during early hrs of 4th October 2021, as CS. pic.twitter.com/C4XYTsDC6Q

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 1, 2021


पूर्वी तट पर नजर आ रही चक्रवातीय हलचल
भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि चक्रवात शाहीन भारतीय तट से दूर बढ़ रहा है। एक अन्य लो प्रेशर बिहार तथा आसपास के इलाकों में बनता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हलचल नजर आ रही है। इसके अलावा तमिलनाडु के तट पर भी चक्रवातीय हलचल नजर आ रही है। इसकी वजह से बिहार तथा हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना नजर आ रही है।

Cyclonic Storm &Shaheen&य intensified into a Severe Cyclonic Storm at 1730 hrs IST of today, the 01st October, 2021. Located about 540 km east-southeast of Muscat (Oman).To intensify further during the next 12 hours & move west-northwestwards skirting Makran coast next 36 hours. pic.twitter.com/NUUpg997Cq

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 1, 2021
मछुआरों को अरब सागर में न उतरने की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सिक्किम तथा उत्तर प्रदेश के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा झारखंड तथा छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होगी। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप तथा कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को अरब सागर में न उतरने की चेतावनी जारी की है।

north & adjoining central Arabian Sea along & off Pakistan-Makran coasts and Gulf of Oman till 4th October morning. pic.twitter.com/URbjpiKhM2

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 1, 2021

Posted By: Satyendra Kumar Singh