अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से तट की ओर चलने वाली तेज नम हवाओं के चलते भारत के ज्यादातर राज्यों में भारी बरसात के आसार नजर आ रहे हैं। अगले पांच दिनों तक भारत के तटीय इलाकों तथा उत्तर पूर्व में मूसलाधार बारिश होगी।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून का उत्तरी छोर वर्तमान में पोरबंदर, बड़ोदा, शिवपुरी, रीवा तथा चुर्क से होकर गुजर रहा है। तटीय इलाकों में समुद्र की ओर से चलने वाली तेज नम हवाओं के चलते केरल, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में अगले पांच दिनों तक बरसात के आसार हैं। इन राज्यों के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

Advance of Southwest Monsoon Dated 22.06.2022:
The Northern Limit of Monsoon (NLM) continues to pass through Lat. 22°N/ Long. 60°E, Lat. 22°N/ Long. 65°E, Porbandar, Baroda, Shivpuri, Rewa, Churk, 27.0°N/84°E. pic.twitter.com/caWe9LsFAo

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 22, 2022


बिहार-बंगाल में भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बंगाल की खाड़ी की ओर से चलने वाली दक्षिण पश्चिम हवाओं के चलते उत्तर पूर्व भारत के राज्य, हिमालय के पश्चिमी इलाके, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम तथा त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार हैं। इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ तथा गुजरात के इलाकों में अगले पांच दिनों में भारी बारिश होगी।

o Isolated heavy rainfall likely over Gangetic West Bengal on 22nd; Vidarbha on 23rd & 24th; Bihar during 23rd-26th, Jharkhand on 24th & 25th and over Odisha & Chhattisgarh during 22nd-26th June, 2022. pic.twitter.com/DH7wF2ALf5

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 22, 2022

Posted By: Satyendra Kumar Singh