Monsoon 2023 : मानसून कब आखिर आएगा। इस साल मानसून कैसा रहेगा। ऐसे तमाम सवाल लोगों में मन उठ रहे हैं। आइए जानें माैसम विभाग ने अपनी वेदर फोरकास्टिंग में मानसून को लेकर क्या कहा...


नई दिल्ली (एएनआई/पीटीआई)। Monsoon 2023 : पूरे देश को मानसून का बेसब्री से इंतजार रहता है। लोगों को यह भी जानने का एक्साइटमेंट होता है कि आखिर मानसून कब आएगा। इस साल मानसून कैसा रहेगा तो ऐसे में बता दें कि भारत में इस साल मानसून की शुरुआत आगामी जून से शुरू होने की संभावना है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि 1 जून से पहले हमें मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। दक्षिण पश्चिम मानसून के 4 जून को केरल में शुरू होने की उम्मीद है। गर्मी से थोड़ी राहत दिखी
वहीं देश के उत्तरी हिस्से में प्री-मानसून बारिश का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस की मौसमी घटनाएं हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश और गरज की गतिविधियां हुयीं। इसकी वजह से ही दिल्ली और पड़ोसी शहरों में गर्मी से थोड़ी राहत दिखी। अगर बारिश हर जगह लगभग समान हुयी तो यह एक आदर्श स्थिति होगी। कोई समस्या नहीं होगी। कृषि पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में आ जाता है।

Posted By: Shweta Mishra