पाकिस्तान द्वारा किए जाने वाले सीजफायर के उल्लंघन को लेकर विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है। मंत्रालय के मुताबिक इस साल पाकिस्तान ने 2050 से ज्यादा बार सीजफायर तोड़ा है।इसमें 21 भारतीयों की जान गई है। यह बयान पाक द्वारा भारत सीमा के करीब अतिरिक्त बल के तैनात किए जाने की खबरों के बीच आया है।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान ने इस साल अब तक 2,050 से अधिक सीजफायर का उल्लघंन किया है। वहीं इसमें करीब 21 भारतीय मारे गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने बार-बार पाकिस्तान से 2003 के संघर्ष विराम का पालन करने और नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने का आह्वान किया है। यह भी कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से संयम बरतती है। वह बस सीजफायर के उल्लंघन और सीमा पार आतंकवादी घुसपैठ के प्रयासों को बस विफल करती है।भारतीय सेना ने सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भारत ने पाकिस्तानी बलों द्वारा किए गए सीजफायर के उल्लंघन पर अपनी चिंताओं को उजागर किया है। इसमें सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ आदि शामिल है। यह बयान तब आया जब पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर भारतीय सेना द्वारा मारे गए अपने दो पंजाबी सैनिकों के शव को सफेद झंडा उठाने के बाद वापस ले लिया। 13 सितंबर को पाकिस्तान द्वारा शवों को वापस ले लिया गया। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा बल द्वारा शवों को ले जाने के सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया गया था।

नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कीवहीं शनिवार को सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने नियंत्रण रेखा पर राजौरी और सुंदरबनी सेक्टर का दौरा किया। उन्होंने पाकिस्तान से सैन्य खतरे के मद्देनजर नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भी नियंत्रण रेखा पर समीक्षा करने के लिए घाटी का दौरा किया था। खुफिया सूत्रों ने बताया था कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से 30 किलोमीटर दूर एलओसी के पास अपने इलाके में एक ब्रिगेड के आकार की सेना को स्थानांतरित कर दिया था।

Posted By: Shweta Mishra