आज के जूडिशियल सिस्‍टम में माना जाता है कि सौ कसूरवार छूट जाएं लेकिेन एक भी बेकसूर को सजा नहीं होनी चाहिए। यही वजह है कि सजा मिलने के बावजूद कई बार अपराधी बेल पर जेल से बाहर आ जाते हैं। लेकिन एक टाइम ऐसा भी था जब अपराधियों को ऐसी क्रूर सजाएं दी जाती थी कि सिर्फ सुनकर ही आपकी रुह कांप जाए। आइए जानते हैं ऐसी ही 10 सजाएं...


ये तो पता नहीं कि यह सजा कहां दी जाती थी लेकिन इसमें अपराधियों को नंगा करके उलटा लटका दिया जाता था और आरा से बीचोंबीच चीर दिया जाता था। इसके दर्द का आप बस अंदाजा ही लगा सकते हैं।यह आदमी के आकार का एक धातु का बक्सा होता था। इसमें जगह-जगह कीलें निकली रहती थीं। इसमें अपराधी को सीधा खड़ा करके बंद कर दिया जाता था। व्यक्ति न सो सकता था न हिल सकता था। यह बहुत ही विभत्स सजा थी।
यह नुकीला औजार अपराधी के गले में बांध दिया जाता था। इसके दोनों ओर नुकीले कांटे निकले रहते थे। जैसे ही वह गरदन नीचे या सीधा करने की कोशिश करता था कीलें उसके गरदन और छाती दोनों में चुभ जाती थी। यह सजा इतनी क्रूर थी कि अपराधी सो नहीं पाता था।15वीं शताब्दी में रोमानिया में सजा देने का यह तरीका बहुत प्रचलित था। इसमें अपराधियों को एक नुकीले पोल पर बैठने को मजबूर कर दिया जाता था। धीरे-धीरे वह अपने वजन से धीरे-धीरे नीचे आ जाता था और तीन में खून रिसने और भूख-प्यास से उसकी मौत हो जाती।


इस सजा से तो सब परिचित हैं। ईसा मसीह की बातें कुछ लोगों को पसंद नहीं आया तो उन्हें सूली पर चढ़ा दिया। इसमें एक क्रास पर हाथ-पैरों को कील से जड़ दिया जाता था। लोग तड़प-तड़प कर भूखे-प्यासे मर जाते हैं।Image courtsy by : www.list25.comInteresting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Satyendra Kumar Singh