ट्रैफिक के कारण कभी-कभी होता लेट
- महिलाओं को ज्यादा प्रॉब्लम, बिजनेसमैन रहते परेशान
- अक्सर मैनेज करके काम चलाती शहर की पब्लिक GORAKHPUR: शहर में ट्रैफिक के कारण डेस्टीनेशन या ऑफिस जाने में लेट हो जाता है। घर से निकलकर लोग रास्तों में फंस जाते हैं। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के सर्वे आन ट्रैफिक प्रॉब्लम्स में सामने आया कि गोरखपुर के ज्यादातर लोगों को ट्रैफिक की वजह से प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती है। शहर में ब्8 फीसदी लोगों ने माना कि उनको डेस्टीनेशन पहुंचने में लेट होता है। इससे सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित होती हैं। सर्वे में उनकी तादाद म्भ् फीसदी पाई गई है। महिलाओं के बाद सर्वाधिक असर बिजनेसमैन पर पड़ा है। कॉलिंग ट्रैफिक की प्रॉब्लम होने से बाजार से लेकर घर तक पहुंचने में प्रॉब्लम होती है। कब, कहां पर जाम लग जाएगा। इसके बारे में पता नहीं रहता है। इसलिए अचानक कई तरह की समस्या उठानी पड़ती है।बबली, हाउसवाइफ
शहर में ट्रैफिक सुधार को लेकर कई प्रयास हो रहे हैं। लेकिन इसका असर कहीं नहीं नजर आता। गोलघर जैसे मार्केट में जाने पर पब्लिक को जूझना पड़ता है। जाम में फंसने पर काफी विलंब होता है। कंचन, हाउसवाइफशहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। जाम वाली जगहों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल तैनात किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंचक जाम हटवाती है।
आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी ट्रैफिक