यूं तो इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जब विकेट के पीछे तूफानी स्पीड से दौड़ कर बल्लेबाजों को रन आउट करा देते हैं तो लोगों के मुंह से सिर्फ वाह वाह ही निकलता है। वैसे आज कल टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा के ज्यादा जलवे हैं तभी तो शायद कुछ लोग सोचने लगे हैं कि धोनी अब चुक गए हैं। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो यह नजारा देखकर आपकी गलतफहमी दूर हो जाएगी।

महेंद्र सिंह धोनी ने जब वनडे क्रिकेट में अपना पहला कदम रखा तो वह जीरो रन पर ही रन आउट हो गए वह भी पहली गेंद पर। तब लोगों को लगा यह खिलाड़ी भला क्या कमाल करेगा लेकिन उसके बाद जब धोनी पर क्रिकेट का असली रंग चढ़ा तो पूरी दुनिया उनका लोहा मान गई। वह एक दौर था जब धोनी लंबे लंबे बाल रखा करते थे लेकिन आज धोनी 36 साल की उम्र पार कर चुके हैं। इस उम्र में तमाम क्रिकेटर्स को बूढ़ा कहा जाने लगता है। धोनी के बारे में भी कई लोग ऐसा सोचते हैं कि अब वो रिटायरमेंट के करीब हैं और उनकी फिटनेस भी अब अच्छी नहीं रही है। इन सब बातों के बावजूद टीम इंडिया की हर मुश्किल घड़ी में धोनी सबसे आगे बढ़कर अपना दमखम दिखाते नजर आते हैं।

 

श्रीलंका के खिलाफ शुरू हुई लेटेस्ट वनडे सीरीज में धोनी अपनी पूरी मजबूती के साथ क्रीज पर और विकेट के पीछे दोनों ही जगह पर जमे हुए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे मैच शुरू होने से पहले लोगों को एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला जो साबित करता है कि धोनी अब भी पूरी तरह जवां हैं और वो किसी भी युवा खिलाड़ी से कम नहीं बल्कि बढ़कर ही हैं।

 

दूसरे वनडे मैच के पहले वॉर्मअप और प्रैक्टिस के दौरान यूं ही अचानक धोनी और हार्दिक पंड्या के बीच में कुछ बात हुई और इन दोनों ने क्रिकेट फील्ड पर ही सौ मीटर की रेस लगाने की होड़ लगा ली। धोनी और पंड्या ने पूरी ताकत से दौड़ना शुरू किया। हार्दिक पंड्या की फिटनेस देखकर लोगों को लगा कि वो ही जीतेंगे लेकिन फाइनली जो नजारा दिखा वह धोनी फैंस के लिए एक संजीवनी बूटी जैसा ही है। तभी तो बीसीसीआई ने धोनी और पंड्या की इस फन रेस को खुद ही ऑनलाइन शेयर किया है

[iframe src="https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FIndianCricketTeam%2Fposts%2F1696587463696273&width=500" width="500" height="520" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" allowTransparency="true"iframep> 

Posted By: Chandramohan Mishra