मोहाली में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे में भारतीय कप्‍तान एम.एस धोनी ने कई रिकार्ड अपने नाम किए। इस मैच में धोनी ने 80 रनों की पारी खेली। जिसमें कि उन्‍होंने अपने करियर के 9000 रन पूरे किए। साथ ही वनडे में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज भी बन गए। धोनी ने सचिन को पछाड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया। तो आइए जानें भारत की तरफ से सर्वाधिक छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाजों में कौन-कौन शामिल है।



2. सचिन तेंदुलकर - 195 छक्के
भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 18426 रन बनाए और 195 छक्के मारे।

4. युवराज सिंह - 148 छक्के
टीम इंडिया के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को सिक्सर किंग के नाम से भी जाना जाता है। युवी के नाम टी-20 में लगातार 6 गेंदों में छह छक्के मारने का रिकार्ड दर्ज है। वनडे की बात करें तो युवराज ने 293 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8329 रन बनाए। युवराज के खाते में 148 छक्के दर्ज हैं।

6. सुरेश रैना - 120 छक्के
मध्य-क्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 223 वनडे खेले हैं जिसमें उन्होंने 5568 रन बनाए। रैना के नाम वनडे में 120 छक्के दर्ज हैं।

7. रोहित शर्मा - 114 छक्के
भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 151 वनडे खेले हैं। इसमें उनके 5050 रन हैं और कुल 114 छक्के लगाए हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari