भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की 2 साल की बेटी जीवा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। जीवा का इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह गोल-गोल रोटी बना रही है। आइए देखें...

धोनी की बेटी बनाती है गोल रोटी
अगर मां-बाप सेलेब्रिटी हों, तो उनके बच्चे खुद ही सितारे बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ क्रिकेटर एमएस धोनी की बेटी जीवा के साथ है। आएदिन सोशल मीडिया पर जीवा के क्यूट-क्यूट वीडियो और फोटोज सामने आते रहते हैं। फैंस इन्हें खूब पसंद तो करते हैं, साथ ही शेयर भी कराते हैं। ताजा वीडियो में जीवा को रोटी बनाते हुए देखा जा सकता है। जी हां धोनी की बेटी की उम्र अभी सिर्फ 2 साल है, इसके बावजूद वह जिस तरह हाथ में बेलन लेकर गोल-गोल रोटियां बना रही, वह देखना वाकई दिलचस्प है।

 


खूब पसंद किया जा रहा यह वीडियो
यह वीडियो जीवा धोनी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इसे अब तक करीब 81 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बेलर लेकर रोटी बाते हुए जीवा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा। आपको बता दें कि जीवा का खुद का इंस्टाग्राम एकाउंट है जिसे धोनी या साक्षी हैंडल करते हैं। इससे पहले भी जीवा के कई क्यूट वीडियोज सामने आ चुके हैं।

 


जब जीवा ने गाया था मलयाली गाना
जीवा ने अभी दो महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। जीवा धोनी के इस एकाउंट में तकरीबन 36 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वैसे जीवा की उम्र अभी इतनी नहीं कि वह नई-नई तस्वीरें पोस्ट कर सकें। अक्टूबर में जीवा का मलयाली भाषा में गाया गाना इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर चुका है। जीवा की मीठी आवाज में गाना सुन सभी फैन मंत्रमुग्ध हो गए थे। दो साल की बच्ची का इस तरह मलयाली भाषा बोलना इसलिए भी हैरान करता है क्योंकि न तो जीवा के पापा यानी धोनी मलयाली हैं और न उसकी मां साक्षी धोनी।

लड्डू खाते फोटो भी रही थी सुर्खियों में
आपको बता दें कि धोनी की तरह उनकी बेटी जीवा भी सुर्खियों में छाई रहती है। कुछ दिनों पहले धोनी के साथ बेसन का लड्डू खाते जीवा का वीडियो फैंस को बहुत पसंद आया था। वहीं कोहली के साथ भी मस्ती करते हुए जीवा ने खूब चर्चा बटोरी थी।

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari