- निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण पर होनी थी बैठक

HARIDWAR: नगर निगम द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण पर प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है, अब यह बैठक क्8 मार्च को होगी। बैठक के एकाएक स्थगन से पार्षदों में आक्रोश है।

मेयर ने फोन पर दी सूचना

इस बार नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक पंद्रह मार्च को होनी तय की गई थी। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन न मिलने व आय के साधन बढ़ाने के प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी। पंद्रह मार्च को एक बजे यह तक होनी थी, लेकिन एकाएक मेयर मनोज गर्ग कार्यालय से कार्यकारिणी के बारह सदस्यों को फोन कर बैठक स्थगित होने की जानकारी दी गई। इससे पार्षद भी चौंक गए। एकाएक बैठक स्थगित होने के चलते कार्यकारिणी सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। बैठक निरस्त होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन मिलने का प्रकरण और पीछे खिसक गया है। मालूम हो कि पिछले छह महीने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिली है। कार्यकारिणी सदस्य पार्षद अमन गर्ग ने बताया कि अपनी मर्जी से मेयर बैठक की तिथि में बदलाव कर देते हैं। अब अट्ठारह मार्च तय कर दी गई है, जबकि उक्त दिन होली मिलन समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों पार्षद व्यस्त होंगे।

Posted By: Inextlive