भारत में हर साल 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। इस दिन हाॅकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिन भी होता है। आइए जानें नेशनल स्पोर्ड्स डे से जुड़ी सभी बातें...


कानपुर। 29 अगस्त को भारत में हर साल नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। भारत सरकार ने देश में खेलों का बढ़ावा देने के लिए नेशनल स्पोर्ट्स डे बनाया। हालांकि इसको 29 अगस्त को मनाने की एक खास वजह है। दरअसल आज ही के दिन हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की बर्थ एनिवर्सरी होती है। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। ध्यानचंद ने हाॅकी जगत में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखवाया।इतने महान थे ध्यानचंद


ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल हासिल करवाए थे। साल 1936 ओलंपिक फाइनल में जर्मनी के खिलाफ खेलते समय ध्यानचंद को जूते उतारकर खेलने को कहा गया। इसके बावजूद ध्यानचंद ने नंगे पैर तीन गोल कर टीम को जीत दिलाई। ध्यानचंद को 'The Wizard' भी कहा जाता है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करीयर में कुल 401 गोल किए थे। 1956 में ध्यानचंद को पद्म भूषण से नवाजा गया था।क्यों मनाया जाता है नेशनल स्पोर्ट्स डे

ध्यानचंद के अचीवमेंट्स को देखते हुए भारत सरकार ने 2012 में ध्यानचंद के जन्मदिन पर नेशनल स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेट करने का एलान किया था। तब से हर साल 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

Dhyan Chand Birthday : पढ़िए हाॅकी के जादूगर से जुड़े 5 रोचक किस्सेक्या होता है नेशनल स्पोर्ट्स डे परनेशनल स्पोर्ट्स डे पर भारतीय खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार बांटे जाते हैं। खेल मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार होता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर इस पुरस्कार का नाम रखा गया है। हर साल भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को यह दिया जाता है, हालांकि अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी का चयन कई मापदंडो के आधार पर होता है। यह पुरस्कार जीतने वाला खिलाड़ी किसी भी फील्ड का हो सकता है। इसके अलावा इस दिन अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार भी बांटे जाते हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari