कानपुर। पैरालंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट दीपा मलिक को गुरुवार को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया। दीपा यह पुरस्कार पाने वाली पहली महिला पैरा एथलीट हैं। बता दें दीपा के अलावा रेसलर बजरंग पूनिया का नाम भी खेल रत्न के लिए चुना गया था मगर बजरंग देश से बाहर होने के चलते अवार्ड समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए।

नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड 2019 पाने वालों की लिस्ट -

राजीव गांधी खेल रत्न - दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स) और बजरंग पूनिया (रेसलिंग)

अर्जुन अवार्ड - रवींद्र जडेजा, पूनम यादव, मोहम्मद अनस याहिया, गुरप्रीत सिंह संधू, सोनिया लाथर, चिंगलेनसना सिंह, एस भास्करन, अजय ठाकुर, अंजुम मोदगिल, साई प्रनीथ, तजिंदर पाल सिंह, प्रमोद भगत, हरमीत देसाई, पूजा धांदा, फवाद मिर्जा, सिमरन सिंह, स्वप्न बर्मन, सुंदर सिंह गुर्जर और गौरव सिंह गिल।

द्रोणाचार्य अवार्ड - मोहिंदर सिंह ढिल्लों, संदीप गुप्ता और विमल कुमार

द्रोणाचार्य अवार्ड (लाइफटाइम) - संजय भारद्वाज, रंबीर सिंह खोखर और मेजबान पटेल

ध्यान चंद अवार्ड - मनोज कुमार, सी लालरेमसंगा, अरूप बसक, नितिन किर्तने और मैनअुल फ्रेडि्क्स