National Youth Day 2023: स्वामी विवेकानंद के ये 10 अनमोल विचार जीवन में दिखाएंगे एक नई राह
National Youth Day 2022: नेशनल यूथ डे हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है। आइए इस दिन स्वामी विवेकानंद के कुछ प्रेरणादायक विचारों पर नजर डालते हैं जो युवाओं को उनके सपनों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं..
कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। National Youth Day 2023: नेशनल यूथ डे यानी कि राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे युवा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध भाषण ने दुनिया के भारत को देखने के तरीके को बदल दिया था। उन्होंने भारतीय वेदांत और योग के दर्शन को दुनिया के सामने पेश किया जिसने भारत को दुनिया के आध्यात्मिक मानचित्र पर ला खड़ा किया। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। स्वामी विवेकानंद राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में युवाओं के महत्व के बारे में मुखर थे। उन्होंने अपने विचारों से युवाओं को एक नई राह दिखाई है।
दिन में एक बार अपने आप से बात करें, नहीं तो आप इस दुनिया में एक बुद्धिमान व्यक्ति से मिलने से चूक सकते हैं।
सत्य को एक हजार अलग-अलग तरीकों से कहा जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।
वह व्यक्ति अमरता को प्राप्त हो गया है जो किसी भी भौतिक वस्तु से परेशान नहीं है।