कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की पहली करोड़पति नाजिया नसीम बनी। गुरुवार को दिखाए गए एपीसोड में नाजिया ने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया और करोड़पति बनने का सपना पूरा किया। आइए जानें नाजिया के बारे में और जानें क्या था वो सवाल जिसने उन्हें बनाया करोड़पति।

मुंबई (मिडडे)। पिछले कई हफ्तों से प्रसारित हो रहे कौन बनेगा करोड़पति शो में आखिरकार पहली करोड़पति मिल गई। रांची में जन्मीं नाजिया नसीम सीजन की पहली करोड़पति बनी। नाजिया ने काफी अच्छा खेला और करोड़पति बनने का सपना पूरा किया। हालांकि वह सात करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे सकी और खेल छोड़कर चली गई। इसी के साथ वह 1 करोड़ की बड़ी रकम घर लेकर आई। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने जैसे ही उनके करोड़पति बनने की घोषणा की, नाजिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

क्या था 1 करोड़ का सवाल
नाजिया नसीम से एक करोड़ के लिए दो सवाल पूछे गए थे। पहला सवाल था कि समुद्र के ज्ञात सबसे गहरे स्थान मारियाना ट्रेंच पर पहुंचने वाली पहली महिला कौन थी, जो एक अंतरिक्ष यात्री भी थी। इस सवाल पर नाजिया काफी कंफ्यूज थी। चूंकि उनके पास एक लाइफलाइन बची थी जिसका इस्तेमाल कर उन्होंने सवाल बदलावाया। बाद में नाजिया से एक करोड़ का सवाल यह पूछा गया कि, इनमें से किस एक्ट्रेस ने प्लेबैक सिंगिंग का नेशनल अवार्ड जीता। इसमें चार ऑप्शन थे - दीपिका चिखलिया, रूपा गांगुली, नीना गुप्ता और किरण खेर। नाजिया ने सही सवाब देते हुए रूपा गांगुली का नाम लिया और 1 करोड़ की इनामी राशि जीती। बता दें महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा ने बंगाली फिल्म 'Abosheshey' में प्लेबैक सिंगिंग का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

कौन हैं नाजिया नसीम
नाजिया नसीम गुरुग्राम में रॉयल एनफील्ड में काम करती हैं। वह बताती है कि 20 साल पहले रियलिटी शो शुरू होने के बाद से वह हॉट सीट के लिए तैयार हो रही है। उन्होंने बताया, "मैं कई सालों से इस शो में आने की कोशिश कर रही थी। लैंडलाइन के दिनों से लेकर मोबाइल फोन और अब, ऑनलाइन। मेरी मां [बुशराp> Posted By: Abhishek Kumar Tiwari