PATNA: आर ब्लॉक से हड़ताली मोड़ तक करीब 400 मीटर में कालीकरण (पिच) किया गया है। सिक्स लेन रोड के इस भाग पर महापर्व छठ तक गाडि़यां फर्राटा भर सकती हैं। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। बीते दिनों बारिश होने से एक हफ्ते तक निर्माण कार्य प्रभावित रहा। बिहार राज्य पथ विकास निगम (बीएसआरडीसी) की निगरानी में निर्माण चल रहा है।

शिवपुरी में एक लेन की ढलाई

दीघा-आर ब्लॉक सिक्स लेन को लेकर बीएसआरडीसी की ओर से राजीव नगर, शिवपुरी के बाद हड़ताली मोड़ में भी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य एक कदम बढ़ गया है। शिवपुरी में एक लेन की ढलाई हो चुकी है। जबकि राजीव नगर में ढलाई के लिए शट¨रग लगाई जा रही है।

लिंक पथ से जुड़ेगा बेली रोड

दीघा-आर ब्लॉक सिक्स लेन के आर-ब्लॉक से सड़क आरंभ कराने में लिंक पथ सहारा बनेगा। इसके लिए बीएसआरडीसी की ओर से निर्माण कार्य तेज है। आर-ब्लॉक से हड़ताली मोड़ के बीच मुख्य सड़क पर पिच किया जा रहा है। साथ ही सीवरेज व ड्रेनेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसे संपर्क पथ के माध्यम से बेली रोड में मिलाया जाएगा।

Posted By: Inextlive