'नवरात्र' में नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्‍वरूपों की पूजा होती है। भक्‍तगणों की कोशिश होती है कि माता रानी उनकी भक्‍ति से खुश होकर हर मनोकामना पूर्ण करें। ऐसे में अगर आप भी माता रानी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ खास उपाय करने होंगे। कहा जाता है कि हर दिन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने से घर में सुख समृद्धि उमड़ती है। आइए जानें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने से मां दुर्गा खुश होती हैं...


शैलपुत्री: मां का पहला स्वरूप शैलपुत्री है। शैल का अर्थ पहाड़ और पुत्री यानी कि बेटी। जिससे इस दिन भक्तों को शुभ रंग ग्रे पहनना चाहिए। ब्रह्मचारिणी: दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनने से माता रानी खुश होती हैं। डांडिया आदि में भी इसका प्रयोग शुभ होता है। स्कंदमाता: पांचवा दिन स्कंदमाता का दिन होता है। इस दिन भक्तगण अगर नीले रंग के कपड़े पहनेंगे तो घर में सुख समृद्धि आएगी। कात्यायनी: छठा दिन कात्यायनी देवी का होता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने पर माता रानी जल्दी खुश होती हैं। कालरात्रि: नवरात्र के सातवें दिन मां के कालरात्रि स्वरुप की पूजा की जाती है। इस दिन के हरा रंग पहनने से विशेष कृपा बरसती है। महागौरी:
नवरात्र के आंठवे दिन महा गौरी स्वरूप की पूजा अचर्ना होती है। इस दिन मोरपंखी हरे रंग के कपड़े पहनना काफी फलदाई होता है। सिद्धिदात्री: नवरात्र का नौवां दिन सिद्धिदात्री देवी का होता है। इस दिन जामुनी रंग के कपड़े पहने से माता रानी भक्तों पर अधिक खुश होती हैं।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Shweta Mishra