चाय के साथ दिन की शुरुआत होना कोई बड़ी बात नहीं हैं लेकिन अगर कोई यह कहे कि सुबह की चाय 3 लाख रुपये की चाय से शुरू होती है तो यह थोड़ा अजीब लगता है। कुछ पलों के लिए हो सकता आपको भी यकीन न हो लेकिन यह बात पूरी तरह से सच हैं। देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्‍नी नीता अंबानी की सुबह की चाय 3 लाख रुपये की होती है। इसके अलावा उनके दूसरे शौक भी थोड़ा चौकाने वाले हैं।


बड़ी बिजनेस वूमेनइस बात से तो इंकार नहीं किया जा सकता है कि अमीर लोगों का लाइफ स्टाइल भीड़ से काफी अलग होता है। उनका रहन-सहन खान-पान सबकुछ काफी हद तक अलग होता है। उनके शौक भी काफी अलग होते हैं। जी हां शायद तभी देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की सुबह तीन लाख की चाय से शुरू होती है। नीता अंबानी देश की बड़ी बिजनेस वूमेंस में गिनी जाती हैं। इतना ही नहीं वह मुंबई इंडियन्स की मालकिन भी हैं। ऐसे में उनकी चाय का खास होना भी बनता है। नीता अंबानी सुबह की चाय जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में पीती हैं। जिससे इस कप की कीमत 3 लाख रुपये है। दूसरे शौक भी अलग
इतना ही नहीं नीता अंबानी के दूसरे शौक भी काफी अलग हैं। स्टाइलिश जूतों की शौकीन नीता कभी भी एक बार का पहना जूता दूसरी बार नहीं पहनती हैं। वह सबसे ज्यादा गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, पाड्रो, मार्लिन ब्रांड के जूते व सैंडल पहनना पसंद करती है। इन जूतों की शुरुआत ही एक लाख रुपये से होती है। इसके अलावा उनके पास बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुच्ची, केल्विन क्लाइन और फॉसिल जैसे ब्रांड की घड़ियां शामिल हैं। इतना हीं नहीं उनके पास दुनिया के सबसे महंगे शनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू के ब्रांड के हैंडबैग्स हैं। हीरे युक्त इन हैंड बैग्स की कीमत करीब 4 लाख से शुरू होती है।

inextlive from Bizarre News Desk

Posted By: Shweta Mishra