अमरीकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थेलर को इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उनका नाम 'बिहेवियरल इकॉनॉमिक्स' यानी व्यवहार अर्थशास्त्र का विचार देनेवालों में शुमार होता है।

शिकागो बूथ बिज़नेस स्कूल के प्रोफ़ेसर थेलर की लिखी किताब 'नज' बताती है कि लोग किस तरह से ख़राब और बेतुके फ़ैसले करते हैं।

प्रोफ़ेसर थेलर ने ये किताब कैस आर स्नस्टीन के साथ मिलकर लिखी है। किताब आदमी की सोच और खर्च करने के उसके तौर तरीके के बीच के रिश्ते की पड़ताल करती है।

नोबेल सम्मान का फ़ैसला करने वाले जजों ने प्रोफ़ेसर थेलर के बारे में बताया कि उनके दिए तरीके से लोग खुद पर बेहतर तरीके से नियंत्रण रख सकते हैं।


एक ऐसा देश जहां आप ही नहीं स्विट्जरलैंड वाले भी रहना चाहते हैं! ये हैं खूबियां...

नोबेल सम्मान

फैसला करने वाले जजों के पैनल ने कहा कि प्रोफ़ेसर थेलर की रिसर्च लोगों को बाज़ार के तौर-तरीकों को समझने और ख़राब फ़ैसलों से बचने में मदद करती है।

रिचर्थ थेलर हॉलीवुड फ़िल्म 'द बिग शॉर्ट' में एक मसखरे का किरदार निभा चुके हैं। इस फ़िल्म में वे साल 2007 और 2008 के वित्तीय संकट के पेचीदा आर्थिक वजहों पर बात करते हुए दिखते हैं।

मेडिसिन, भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति के बाद अर्थशास्त्र आख़िरी विषय था जिस पर इस साल के नोबेल सम्मान की घोषणा की गई।

अर्थशास्त्र का नोबेल सम्मान इकलौता ऐसा नोबेल सम्मान है जिसकी शुरुआत अल्फ्रेड नोबेल ने नहीं की थी। उनकी मौत के काफी बाद 1968 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई।


हाईवे पर चलने वालों जान लो रोड पर बनी इन लाइनों का मतलब, कहीं देर ना हो जाए...

International News inextlive from World News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra