असमंजस

बैंकों की नई स्टेशनरी से गहराया रहस्य

फिर जारी होगा एक हजार का नोट

- लगभग सभी बैंकों में पहुंची नई कैश डिपोजिट स्लिप

- बैंकों की कैश स्लिप पर हजार के नोट का भी ऑप्शन

mitendra.gupta@inext.co.in

मेरठ। क्या हजार को नोट एक बार फिर से जारी होगा? यह हम नहीं बल्कि बैंकों में पहुंची नई कैश डिपोजिट स्लिप पर दो हजार, पांच सौ के साथ एक हजार का ऑपशन भी है। सोचने की बात है यह है कि जब एक हजार का नोट आरबीआई ने बंद कर दिया है तो फिर कैश डिपोजिट स्लिप में हजार के नोट का ऑपशन क्या हैं। हालांकि बैंक अधिकारी अभी इस पर चुप्पी साधे हुए है।

ऐसी है नई स्लिप

8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजार और पांच सौ के नोट बंद करने का घोषणा की थी। इसके बदले पांच सौ का नया नोट और हजार की जगह दो हजार का नोट चलन में लाने की बात कही थी। इसके बाद बैंकों में अब नई कैश डिपोजिट स्लिप छपकर आई है। उस नई कैश डिपोजिट स्लिप में दो हजार और पांच सौ के नोट की तरह ही हजार के नोट जमा करने का भी ऑपशन

पिक्चर हुई वायरल

यह बात इसीलिए भी थोड़ी पुख्ता होती है। क्योंकि दो हजार के नोट की तरह ही एक हजार के नोट की पिक्चर छपने से पहले ही वायरल हो गई है। फेसबुक पर वॉयरल हुई पिक्चर में हजार का नोट पांच सौ के नोट की तरह हरा रंग का दिखाया गया है। पांच के नोट से हजार के नोट का साइज बड़ा दिखाया गया है।

हजार का नोट फिर से जारी होगा या नहीं यह तो अभी कह नहीं सकते है। क्योंकि आरबीआई नोटों को जारी और बंद करता है। नई कैश डिपोजिट स्लिप लाखों की संख्या में छपवाई जाती है। यदि आरबीआई दोबारा से हजार का नोट जारी करता है तो फिर से नई स्लिप छपवानी पड़ेगी। स्लिप छपवाने के लिए लाखों रुपया खर्च होता है। शायद इसीलिए यह ऑपशन नई स्लिप में दिया गया है।

-अविनाश तांती लीड बैंक मैनेजर

Posted By: Inextlive