क्‍या आप ने कभी किसी देश के राष्‍ट्रपति को फूड सर्व करते हुए देखा है। शायद नहीं देखा होगा। आज हम आप को उस राष्‍ट्रपति से मिलवाने जा रहे हैं जो दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का राष्‍ट्रपति हैं लेकिन घर में मेहमानों को फूड सर्व करते देख आप उनकी सादगी पर यकीन नहीं कर पाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद वायरल हो गया है। करोड़ों लोग इसे देख चुके हैं।


ओबामा ने सर्व किया फूडसोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने पत्नी और बेटी के साथ घर में आए मेहमानों को फूड सर्व कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद 350 मिलियन लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वीडियों में राष्ट्रपति ओबामा बड़ी ही सादगी से लोगों को फूड सर्व कर रहे हैं। जो भी राष्ट्रपति के पास आ रहा है वह उन्हे सर कह कर संबोधित कर रहा है। वीडियो में ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा और उनकी बेटी भी लोगों को फूड सर्व कर रही है।

 

Posted By: Prabha Punj Mishra