- एनई रेलवे की दो दर्जन से ज्यादा ट्रेंस में हुई ऑनबोर्ड हाउस कीपिंग फैसिलिटी की शुरुआत

- जीएम राजीव मिश्र ने लखनऊ जंक्शन पर किया इनॉगरेशन

GORAKHPUR: एनई रेलवे की गाडि़यों ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग सर्विसेज रविवार से शुरु हो गई। सफर के दौरान अब पैसेंजर्स हाईटेक तरीके से साफ-सफाई के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी शुरुआत एनई रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने लखनऊ जंक्शन पर की। पीआरओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस सुविधा में लखनऊ मंडल की 18, इज्जतनगर मंडल की चार और वाराणसी मंडल की तीन गाडि़यों को शामिल किया गया है। पैसेंजर्स को सफर के दौरान बोगियों में सफाई संबधित सेवा प्राप्त करने करने के लिए मोबाईल से CLEAN दस अंकों का पीएनआर नंबर लिखकर कर 58888 पर एसएमएस करना होगा। इसके आलावा www.cleanmycoach.com पर जाकर भी इस फैसिलिटी का फायदा उठाया जा सकता है। इसी के साथ इसके जरिए लिनेन, पेस्ट कंट्रोल से रिलेटेड जानकारी, सुझाव या शिकायत भी की जा सकती है।

इन ट्रेनों में शुरु हुई सेवा -

- 15015/15016 Gorakhpur-Yashvantpur Exp

- 15045/15046 Gorakhpur-Okha Exp

- 15023/15024 Gorakhpur-Yashvantpur Exp

- 12541/12542 Gorakhpur -LTT Exp

- 12587/15098, 15097/12588 Gorakhpur-Jammu Tawi-Muzaffarpur

- 12511/12512 Gorakhpur -Trivandrum Central

- 12589/12590 Gorakhpur -Secunderabad

- 12591/12592 Gorakhpur - Yashvantpur

- 15048/15047 Gorakhpur -Kolkata

- 15050/15049 Gorakhpur - Kolkata

- 15052/15051 Gorakhpur - Kolkata

- 15018/15017 Gorakhpur -LTT

- 12555/12556 Gorakhpur -Hisar

- 15004/15003 Gorakhpur -Kanpur Anwarganj

- 15028/15027 Gorakhpur -Hatia

- 15005/15006, 15001/15002 Gorakhpur -Dehradun-Muzaffarpur

- 15022/15021 Gorakhpur -Shalimar

Posted By: Inextlive