गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बधाई संदेश दिए हैं। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने भरतनाट्यम तथा कथक के वरिष्ठ सरोज वैद्यनाथन तथा उमा शर्मा का आभार व्यक्त किया। अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता तथा अपने गुरु वीरू देवगन को याद किया।

नई दिल्ली/मुंबई/कोलकाता (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि वे हृदय से देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हैं। उन्होंने सुबह 8:30 बजे आषाढ़ पूर्णिमा धम्म चक्र दिवस कार्यक्रम भी शेयर किया। इस वर्ष हिंदू पांचांग में आषाढ़ महीने की पूर्णिमा 24 जुलाई को है। इस पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा भी कहते हैं। यह पांचांग चंद्रमा पर आधारित है। इस पूर्णिमा को हिंदू, जैन तथा बौद्ध भी अपने गुरु के सम्मान में मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरु उनके जीवन में प्रकाश करके उसे एक दिशा प्रदान करके सार्थक करता है।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई।

— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2021


संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री ने गुरुओं का जताया आभार
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी शुक्रवार की शाम गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर भरतनाट्यम तथा कथक के वरिष्ठ सरोज वैद्यनाथन तथा उमा शर्मा के आवास पर गए। वहां जाकर उन्होंने कला जगत में किए गए उनके योगदान के लिए आभार जताया। मंत्री ने दोनों गुरुओं को शाल तथा भगवान तिरुपति बालाजी वेंकटेश्वर की स्मृति चिह्न तथा फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। उनके साथ संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद साराभाई भी मौजूद थीं।

View this post on Instagram A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


एक्टर अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन को किया याद
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता तथा अपने गुरु वीरू देवगन को याद किया। अजय के मुताबिक, उनके पिता ही थे जिन्होंने उन्हें बहुमूल्य करियर का पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि गुरु पूर्णिमा के मौके पर वे अपने पिता, गुरु वीरू देवगन को सलाम करते हैं। वे भाग्यशाली रहे कि उनके पिता ने उन्हें जीवन तथा पेशे का पाठ पढ़ाया। उनका दिया बहुमूल्य उपहार अपने करियर के रूप में वे लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
गुरु पूर्णिमा के मौके पर बेलूर मठ खुला
अथाॅरिटीज ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ को खोलने का निश्चय किया गया। इस मौके राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 प्रोटोकाॅल का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) के पालन के लिए मठ को सूचित कर दिया गया था। कोविड-19 महामारी को देखते हुए बेलूर मठ को 24 मार्च, 2020 से ही बंद कर दिया गया था।

Posted By: Satyendra Kumar Singh