पाकिस्‍तानी सैनिकों द्वारा एक महीने तक शांति बनाए रखने के बाद एकबार फिर सीज फायरिंग का उल्‍लंघन किया गया। पाकिस्‍तानी की तरफ से हुई इस गोलीबारी में 1 भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। साथ ही 4 लोग घायल हो गए हैं।


मोर्टार गोले दागेपाकिस्तान ने एक बार फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन कर जम्मू के सांबा जिले में फायरिंग की और मोर्टार गोले दागे। इस दौरान एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। वहीं, तीन मवेशियों की भी मौत हो गई।गोलीबारी में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जम्मू के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।परिणाम भुगतना होगा
इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को इसका परिणाम भुगतना होगा। निर्मल सिंह ने बताया कि सभी लोग सीमा पर बाड़ लगाने का काम कर रहे थे लेकिन तभी पाक रेंजर्स ने इन पर फायरिंग कर दी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में लगातार संघर्षविराम उल्लंघन की घटना तेजी से बढ़ी है। सिर्फ अगस्त के महीने में पाकिस्तानी सैनिकों और अर्धसैनिक बलों ने 60 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।inextlive from India News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari