-पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों ने कसी कमर

-पोलिंग पार्टियों की रवाना की भी शिड्यूल हुआ तय

DEHRADUN : आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में फ्राइडे को नोडल अधिकारियों, एसडीएम व विकासखंड अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

पहले करें बूथ निरीक्षण

पंचायत चुनावों की प्रक्रियाएं विकासखंड मुख्यालय पर संपन्न कराई जानी हैं, जिसके लिए सभी अधिकारी मतदान के लिए बनाए जाने वाले बूथों का निरीक्षण कर मतदान के तीन दिन पहले जाकर तीन दिन के भीतर बूथ निर्माण करा लें। सीडीओ के मुताबिक जिले में प्रथम चरण में चकराता, विकासनगर में चुनाव होने हैं, जिसके लिए पोलिंग पार्टियां विकासनगर आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज से रवाना होंगी। कालसी की पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय कालसी से रवाना होंगी। जबकि सहसपुर के लिए गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर से रवाना होंगी। रायपुर के लिए स्पो‌र्ट्स कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार पूरे जिले में क्फ्क्फ् बूथ बनाए गए हैं।

Posted By: Inextlive