बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपने बेटे की वजह से काफी चर्चा में हैं। अक्षय के बेटे आरव की नाइट आउट वाली तस्‍वीरें लीक हुईं हैं। जिसमें आरव किसी अनजान लड़की के साथ काफी शरारत करते नजर आ रहे हैं।

आरव की पार्टी तस्वीरें लीक
अक्षय कुमार बॉलीवुड में करीब दो दशक से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। वो इस इंडस्ट्री का हिस्सा सालों से हैं लेकिन अक्षय बाकी एक्टर्स से काफी अलग हैं। यही कारण हैं कि अक्षय को आज तक लेट नाइट पार्टी करते नहीं देखा गया। अक्षय ने यही नियम अपने घर के लिए बनाया था जिसे अब उनके बेटे आरव ने तोड़ दिया है। अक्षय की तरह दिखने वाले आरव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं। इनमें वह एक अजनबी लड़की के साथ पार्टी करते दिख रहे।

कौन है ये लड़की
वैसे आरव सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। वो अपनी पढ़ाई और बाकी ट्रेनिंग जैसी मार्शल आर्ट पर ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन अब जो आरव का नया रूप सामने आया है उसे देख लोग काफी हैरान हैं। कहा जा रहा है की आरव ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ नाईटआउट पार्टी की थी और ये तस्वीर उसी पार्टी की हैं। तस्वीर में आरव के बगल में एक लड़की खड़ी है जिसके साथ वो काफी हंसी-मजाक कर रहे हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari