लंबे समय के इंतजार के बाद फाइनली आज दक्षिण एशियाई खेलों सैग का आयोजन होने जा रहा है। तीसरी बार मेजबानी को तैयार भारत में असम की राजधानी गुवाहाटी में इन खेलों का आगाज होगा। ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन सार्क के आठ सदस्य देशों के मंत्री और राजनयिक भी वहां पर मौजूद रहेंगे।


गुवाहाटी में आगाज आज दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) का शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में आगाज होने वाला है। 16 फरवरी तक चलने वाले इन खेलों की पूर्वोत्तर के दो राज्य असम और मेघालय संयुक्त मेजबानी करेंगे। तीसरी बार मेजबानी कर रहे भारत के इस भव्य आयोजन में 23 खेल आयोजित होंगे। जिसमें सैग खेलों में इस बार भारतीय एथलीटो की संख्या अधिक होगी। करीब 500 भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान भी 400 से अधिक एथलीटों इस खेल में भेज रहा है। इसके अलावा सबसे खास बात तो यह है कि इस दौरान पुरुष फुटबॉल समेत 16 खेलों की मेजबानी गुवाहाटी और महिला फुटबॉल समेत छह खेलों की जिम्मेदारी शिलांग को सौंपी गई है।दो साल के अंतराल पर
इस भव्य आयोजन में आठ देशों श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, भूटान और अफगानिस्तान के कुल 2672 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान 288 स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसमें 228 स्वर्ण, इतने ही रजत और 308 कांस्य दांव पर लगे होंगे। बतातें चलें कि यह आयोजन 2012 में होना था, लेकिन लगातार यह टलता जा रहा था। वहीं भारत इसके पहले कोलकाता (1987) और चेन्नई (1995) में इन खेलों की मेजबानी कर चुका है।सैग खेल दो साल के अंतराल पर आयोजित होते हैं। 2010 में बांग्लादेश ने इसकी मेजबानी की थी। जहां भारत ने 528 में 175 पदक जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

inextlive from Sports News Desk

Posted By: Shweta Mishra