देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज56 वीं पुण्यतिथि है। इस दाैरान पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपने ग्रैंड फादर को याद किया।

नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 56 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, हमारे पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। नेहरू ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रख्यात नेता के रूप में उभरे थे। प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tributes to our first PM, Pandit Jawaharlal Nehru Ji on his death anniversary.

— Narendra Modi (@narendramodi) May 27, 2020महान सपूत को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अपने ग्रैंडफादर को याद करते हुए एक ट्वीट भी किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया पंडित जवाहरलाल नेहरू जी एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के वास्तुकार और हमारे पहले प्रधानमंत्री थे। एक दूरदर्शी शख्स के रूप में उन्होंने ऐसे विश्वस्तरीय संस्थान दिए जो समय के साथ काम आ सके। ऐसे में मैं भारत के इस महान सपूत को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Pandit Jawaharlal Nehru Ji was a brave freedom fighter, the architect of modern India & our first PM. A visionary, he is immortalised in the world class institutions he inspired, that have stood the test of time.
On his death anniversary, my tribute to this great son of India. pic.twitter.com/ZNUF4ksiDF

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2020नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। 1919 में, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए और स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी से जुड़े। इसके अलावा वे सितंबर 1923 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने। 15 अगस्त, 1947 को उन्हें भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई, जब राष्ट्र को ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता मिली। 27 मई, 1964 को अपनी मृत्यु तक सेवा करते हुए, नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री बने रहे।

Posted By: Shweta Mishra