पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह के एम्स दिल्ली में भर्ती है। डाॅक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। पीएम माेदी ने पूर्व पीएम के जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने एम्स पहुंचे।

नई दिल्ली (पीटीआई)। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती हैं। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, "मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है।" इस दाैरान पूर्व पीएम के लिए देश भर से उनके समर्थक और साथी दुआएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ मांगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

I pray for the good health and speedy recovery of Dr. Manmohan Singh Ji.

— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2021

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पूर्व पीएम से मिलने पहुंचे
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह से मिलने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने नई दिल्ली के एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने उनके शीघ्र ठीक होने की कामना की।

Delhi: Union Health Minister Mansukh Mandaviya arrives to meet former Prime Minister & Congress leader Dr Manmohan Singh at All India Institute of Medical Sciences, Delhi
Singh was admitted to AIIMS Delhi, yesterday pic.twitter.com/cjVhJvMQm4

— ANI (@ANI) October 14, 2021 हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में पूर्व पीएम
बतादें कि 89 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियोन्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह इधर कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। ऐसे में वीकनेस आदि की वजह से उनके कल एम्स में भर्ती कराया गया था।

Posted By: Shweta Mishra