भारत के गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दाैरान उन्हें पीएम मोदी व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुभकामनाएं दी।


नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह के  55 वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं । पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि एक अनुभवी और कुशल नेता और मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई। सरकार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के अलावा, वह भारत को सशक्त बनाने और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। भगवान  दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे। भारत को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई


वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी गृहमंत्री अमित शाह की लंबी उम्र की कामना संग देश को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की सराहना की।जयशंकर ने ट्वीट किया,  केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय @AmitShah जी को जन्मदिन की बधाई। आपने भारत को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ईश्वर से आपके स्वस्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना है।  इसके अलावा और भी कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। अमित शाह अपने शुरुआती दिनों में आरएसएस से जुड़े थे

1964 में मुंबई में जन्मे शाह अपने शुरुआती दिनों में  आरएसएस से जुड़े थे। राजनीतिक करियर में अमित शाह  2014 में भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त हुए। 2014 में वह यूपी के पार्टी प्रभारी थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में अमित शाह ने बीजेपी के चुनाव अभियान की कमान संभाली। इस चुनाव में पार्टी 303 सीटें जीती है। इससे भाजपा 1971 के बाद भारत में पूर्ण बहुमत के साथ लौटने वाली पहली पार्टी बन गई। शाह गांधीनगर से लोकसभा सांसद हैं।

 

Posted By: Shweta Mishra