President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को झारखंड दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने देवघर में बाबा मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इस दाैरान राष्ट्रपति का मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया।

रांची (ब्यूरो)। President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे के पहले दिन बुधवार को महादेव की नगरी देवघर पहुंची। महादेव की नगरी में शंखनाद से उनका स्वागत किया। वहीं राष्ट्रपति ने बाबाधाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। षोड्शोपचार विधि द्वारा पुरोहितों ने राष्ट्रपति से बाबा बैद्यनाथ की पूजा कराई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा बैद्यनाथ से देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत राष्ट्रपति का पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया।

#Ranchi राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को झारखंड के देवघर में बाबा मंदिर में षोड्शोपचार विधि से पूजा-अर्चना की। इस दाैरान राष्ट्रपति का मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया।
#RanchiNews @rashtrapatibhwn
Via : @nadeemjagran pic.twitter.com/nC7l6ApL6S

— inextlive (@inextlive) May 24, 2023

बाबाधाम आने वाले चौथे राष्ट्रपति
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद तथा दो बार बतौर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं रामनाथ कोविंद भी बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

Posted By: Nadeem Akhtar