ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस सह उनकी मंगेतर मेघन मर्कल अगले साल 19 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि शुक्रवार को केंसिंग्टन पैलेस ने इस बात घोषणा की। जानकारी के मुताबिक प्रिंस चार्ल्स के छोटे बेटे प्रिंस हैरी अपनी शादी पारंपरिक तरीके से लंदन के नजदीक विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में करेंगे।


सगाई के बाद शादी का ऐलान प्रिंस हैरी और मेघन मर्कल ने पिछले महीने ही अपनी सगाई की थी। बता दें कि करीब तीन हफ्ते पहले दोनों जोड़ियों ने अपने अफेयर का खुलासा किया था। मर्कल प्रोटेस्टेंट क्रिश्चियन हैं और शादी समारोह से पहले इंग्लैंड के चर्च में उनका बपतिस्मा (बैप्टाइज) किया जाना है। इतना ही नहीं, मार्कल को शादी से पहले ब्रिटिश नागरिकता भी प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।शाही परिवार का परंपरा तोड़ा जा रहा हैमार्कल के लिए सालों से निभाय जाने वाले शाही परंपरा को भी इस बार तोड़ा जा रहा है। बता दें कि इस साल मार्कल को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और शाही परिवार के सदस्यों के साथ क्रिसमस मनाने के लिए बुलाया गया है। जबकि शाही परिवार का नियम है कि शादी से पहले दुल्हन को परिवार के किसी भी इवेंट में आमंत्रित नहीं किया जाता है।
मेघन मार्कल का परिचय मेघन मार्कल पेशे से एक अमेरिकी एक्ट्रेस हैं और इन्हें फिल्म 'सूट्स' में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। बता दें कि वर्ष 2011 में मार्कल ने एक अमेरिकी एक्टर प्रोड्यूसर से शादी की थी, लेकिन दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया।

Posted By: Mukul Kumar