वैलेंटाइन वीक में कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आंखों से गोली मार कर और हाथों से बंदूक चला कर युवाओं को अपनी स्माईल से घायल करने वाली प्रिया प्रकाश वारियर अब गूगल की मोस्ट सर्च्ड लिस्ट का हिस्सा बनती जा रही हैं। प्रिया वारियर ने गूगल की सबसे ज्यादा बार सर्च किए गए सेलेब्रिटीज की लिस्ट में इन टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी पछाड़ दिया है। चलिए जानते हैं की प्रिया ने किन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को गूगल की सर्च लिस्ट में पछाडा़ है।


गूगल सर्च में प्रिया से पीछे हैं ये बॉलीवुड ब्यूटीज प्रिया वारियर महज 18 साल की उम्र में अपने वीडियो से रातो रात ही देश के जवां दिलों की धड़कन बन गई हैं। जब से प्रिया ने आंख मार कर अपनी क्यूट स्माईल वाली अदा से घायल किया है तब से लोग उनके बारे में जानने के लिए बड़े बैचेन हो रहे हैं। इसी वजह से गूगल सर्च में कई दिनों से प्रिया का नाम खूब सर्च किया जा रहा है। प्रिया को गूगल पर इतनी बार सर्च किया जा चुका है कि प्रिया वारियर ने कई पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को गूगल सर्च में मात दे दी है। प्रिया ने जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को गूगल सर्च के मामले में हराया है उनमें सनी लियोनी, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ शामिल हैं।


डेब्यू से पहले ही प्रिया का सोशल मीडिया पर कब्जा

प्रिया की एक मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' 3 मार्च, 2018 को रिलीज होने वाली है। सोचने वाली बात है, जब प्रिया की फिल्म के गाने के एक सीन ने ही सोशल मीडिया पर काफी इतना धमाल मचा दिया है तो रिलीज के बाद उनकी फिल्म लोगों के दिलों पर अपना कैसा रंग जमाएगी। यह देखने का हम सबको इंतजार है। फिल्म में बारहवीं के स्टूडेंट्स की लव लाइफ दिखाई गई है जिसे देखकर दर्शको को अपने स्कूल के दिन याद आ जाएगें। यूट्यूब पर फिल्म के टीजर को अब तक 33 लाख व्यूज मिल चुके हैं। आंख मारकर क्यूट स्माइल देने वाली प्रिया वैरियर ही नहीं, ये 7 लोग भी रातो रात बन गए इंटरनेट स्टार

Posted By: Vandana Sharma