बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आैर निक जोनस ने गुरुवार को मुंबर्इ में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया। इस दौरान दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में दिखे जिसकी तस्वीर अब सामने आर्इ है।


मुंबई (ब्यूरो)। निक जोनास के साथ तस्वीर देती प्रियंका हर समय काफी रोमांटिक दिखती हैं। मुंबई में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन देने के दौरान भी वे कुछ ऐसी ही नजर आई। अमेरिकी रॉक स्टार निक जोनास के साथ कैमरे को पोज देते हुए प्रियंका और निक के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग दिखी। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य शादी के पहले और बाद में प्रियंका ने निक के साथ जो भी तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट्स पर डाली हैं उनमें वे निक को बहुत ही प्यार से देखती दिखी हैं। निक की आंखों में भी प्रियंका के लिए मोहब्बत साफ देखी जा सकती है। मुंबई  रिसेप्शन से कुछ देर पहले भी प्रियंका और निक की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। अभी तक जारी हर फोटो में प्रियंका और निक की केमिस्ट्री लाजवाब है।



प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में 2 दिसंबर को शादी करने के बाद मुंबई में अपने पहले रिसेप्शन की पार्टी दी थी। इस दौरान भी यह कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था।प्रियंका के बाद परिणीति चोपडा़ भी ब्वाॅयफ्रेंड संग कर सकती हैं शादी, जानें कौन है वो खुशनसीब

इस वजह से निक जोनस मंडप में लेना चाहते थे सात से ज्यादा फेरे, प्रियंका ने भी शादी के बारे में कही ये बात

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari