बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ लंबे समय से भारतीय सिनेमा से दूर रह कर हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इस बार प्रियंका को उन्हीं की फिल्म एतराज का सीक्वल ऑफर हुआ है। प्रियंका के बॉलीवुड कम बैक के लिए इससे बेहतर और क्या ऑप्शन हो सकता है। आइए जानें एतराज के सीक्वल से जुडी़ कुछ बातें।


फिल्म की स्क्रिप्टप्रियंका चोपडा़ के फैन्स के लिए उनका बॉलीवुड में कमबैक करना एक बडी़ खुशखबरी है। सालों बाद प्रियंका के फैन्स उनहें देसी सिनेमा में अभिनय करते देख पाएगें। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक सुभाष घई फिल्म एतराज के सीक्वल के लिए कई दिनों से स्क्रिप्ट की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दो साल से घई एतराज 2 की स्क्रिप्ट बना रहे हैं और अब जा कर उन्होंने स्क्रिप्ट फाइनल की है। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है की एतराज 2 एक नई कहानी होगी। सीक्वल का पुरानी फिल्म एतराज की कहानी से कुछ वास्ता नहीं है। बता दें की फिल्म एतराज में प्रियंका के कोएक्टर्स करीना कपूर और अक्षय कुमार थे। फिल्म एतराज थिएटर्स में साल 2004 में आई थी।  एतराज 2 का इंतजार


फिलहाल प्रियंका ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अच्छी खासी पकड़ बना ली है। बॉलीवुड में प्रियंका ने काफी लंबे समय से कोई फिल्म नहीं की है। इस समय उनकी हॉलीवुड में फिल्म 'ऐ किड लाइक जेक' और 'इजंट इट रोमांटिक' लाइन में लगी हुई हैं। इनके बाद प्रियंका फिल्म ऐतराज के सीक्वल में नजर आएंगी। फिलहाल बॉलीवुड के बडे़ पर्दे पर प्रियंका के फैन्स ने उन्हें देखने के लिए काफी इंतजार किया है।

अनुष्का को पति विराट से मिला ऐसा कॉम्प्लीमेंट जानकार हैरान रह जायेंगे!

Posted By: Vandana Sharma