बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दिनों-दिन नई ऊंचाईयां छूती जा रही हैं। पहले बॉलीवुड और अब हॉलीवुड में प्रियंका ने कदम रख दिया है। फिलहाल वो भारत वापस आ गई हैं। यहां आते ही उन्‍हें बड़ा चैलेंज मिल गया जिसे उन्‍होंने कुछ इस तरह स्‍वीकार किया। पढ़ें पूरी खबर....

तेजी से वायरल हो रहा है यह चैलेंज
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती और एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। प्रियंका जहां कहीं भी जाती हैं फैंस उनके पीछे आ जाते हैं। यही हाल उनके सोशल मीडिया पर है। प्रियंका ने हाल ही में एक वीडियो ट्वीट किया जिसे देखते ही देखते हजारों लोगों ने शेयर करा दिया। यह वीडियो मैनेक्वीन चैलेंज से जुडा है। दरअसल सोशल मीडिया पर यह चैलेंज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को एक मिनट तक एक ही जगह खड़े रहना पड़ता है वो भी बिना हिले-डुले। ऐसे में जब प्रियंका भारत में मौजूद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मैनेक्विन चुनौती को अपनी टीम के साथ लिया। प्रियंका ने अपने ट्विटर पेज पर अपनी टीम के साथ फिल्माए गए एक मिनट का वीडियो साझा किया है। अभी कुछ दिनों पहले कोहली एंड टीम ने भी यही चैलेंज लिया था।
और प्रियंका चोपड़ा को बंदर ने जड़ दिया थप्पड़

प्रियंका भी खड़े-खड़े जम गईं

प्रियंका के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह जिस पोजीशन में थीं वहीं जम गईं। उनकी टीम एक मिनट तक एक ही अवस्था में हैं और टीम का हर सदस्य अभिनेत्री को चारों ओर से घेरे हुए है, वो अपना काम कर रहे हैं। कोई प्रियंका की ड्रेस को पकड़े हुए है तो कोई उनकी तस्वीरें लेता दिख कहा है। सभी इस तरह खड़े हैं जैसे कि वो जमे हुए हैं।

Freezing this moment forever..This is just a part of my India team- can't believe I got them to stop working for 1min! See u in the new year pic.twitter.com/meKu5rcEqe

— PRIYANKA (@priyankachopra) December 28, 2016
चैलेंज को लेकर किया यह ट्वीट
प्रियंका ने ट्वीट किया, “इस पल को मैंने हमेशा के लिए रोक लिया। यह सिर्फ मेरी भारतीय टीम का एक हिस्सा भर है। यकीन नहीं होता कि मैंने एक मिनट के लिए उन्हें काम करने से रोक दिया। नए साल में मिलते हैं। काम को सम्मान, टीम को प्यार।” प्रियंका फिलहाल अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ में काम कर रही हैं और जल्द ही वह हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आएंगी। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, पामेला एंडरसन आदि भी हैं।
जितना हम आप कमाते नहीं, उतना तो प्रियंका चोपड़ा मेकअप पर खर्च कर देती हैं

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari