-- फ्राईडे को पनकी पॉलीमर सबस्टेशन से इंडस्ट्रियल एरिया की घंटों गुल रही लाइट

KANPUR: फ्राईडे को रेजीडेंशियल व हॉस्पिटल्स के साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया में भी जबरदस्त पॉवर क्राइसिस रही। पनकी पॉलीमर सबस्टेशन से जुड़ी लगभग 3300 फैक्ट्रीज में प्रोडक्शन प्रभावित रहा है। सबस्टेशन पहले सुबह 3.25 से 5 बजे तक और 9.50 से दोपहर 2 बजे तक ठप रहा। इससे पहले सुबह 6.15 से 9.40 बजे तक अपट्रान फीडर ठप रहा। इसी तरह म्योर मिल सबस्टेशन के सिविल लाइंस फीडर से जुडी 15 हजार से पापुलेशन को सुबह से दोपहर तक लगभग 5 घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बाद में दोपहर 1 से करीब 3 बजे तक पूरा सबस्टेशन ही ठप रहा।

प्रेसीडेंट के आने से पहले सबस्टेशन ठप

राष्ट्रपति के शहर आने से एक दिन पहले यानि फ्राईडे की दोपहर सिटी स्थित प्रेसीडेंट के निजी घर को पॉवर सप्लाई करने वाला दयानन्द विहार सबस्टेशन ठप हो गया। इससे केस्को ऑफिसर्स में अफरातफरी मच गई। आनन-फ ानन इंसुलेटर में आई खराबी ठीक की गई। तब कहीं जाकर एक घंटे सबस्टेशन चालू हो सका।

हैलट की लाइट भी गुल

फ्राईडे को सुबह घंटों हैलट हॉस्पिटल की लाइट गायब रही। इससे पेशेंट्स और उनके फैमिली मेंबर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। केस्को ऑफिसर्स के मुताबिक एचटी लाइन में पेड़ की डाल गिर जाने से सुबह 8.35 से 10.50 जलसंस्थान व हैलट फीडर ठप रहे हैं

Posted By: Inextlive