पंजाब में नगर निकाय चुनाव के घोषित हुए परिणामों में कांग्रेस ने बाजी मारी है। पार्टी ने सभी सात नगर निगमों में जीत का परचम लहराया है। इस संबंध में पीपीसीसी के अध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमने भाजपा और विपक्षी दलों को शांति के साथ जवाब दिया है।


चंडीगढ़ (एएनआई)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के सभी सात नगर निगमों में जीत हासिल की है। यहां पर बीती 14 फरवरी को मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि हम पंजाब सरकार के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहते हैं। इस जीत के पीछे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हैं, और विभिन्न क्षेत्रों के पंजाब के सभी लोगों ने अपने वोट से यह निश्चित किया कि पंजाब के लिए कौन अच्छा है।पंजाब के लोग अपने अधिकारों को लोकतांत्रिक तरीके से लेना जानते
सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के पुराने दिनों को देखने वालों को कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व के बारे में पता था। उन्होंने हमें वोट दिया है। जाखड़ ने आगे कहा कि पंजाब के लोग अपने अधिकारों को लोकतांत्रिक तरीके से लेना जानते हैं। हमने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दलों को शांति के साथ जवाब दिया है।पंजाब जानता था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपना अधिकार कैसे लिया जाए। भाजपा के आलाकमान ने लोगों की भावनाओं की अनदेखी की। लोगों ने राज्य में सात में से सात नगर निगमों में कांग्रेस का चयन किया


हम भविष्य में कड़ी मेहनत करेंगे और 2022 के लिए अभियान शुरू करना चाहेंगे। लोगों ने राज्य में सात में से सात नगर निगमों में कांग्रेस का चयन किया है। हालांकि, फिर से मतदान के कारण मोहाली निगम के परिणाम का इंतजार है। सुनील जाखड़ ने दावा किया कि 109 नगरपालिका परिषदों में से 104 के लिए परिणाम आ चुके हैं, जिनमें से लोगों ने हमें 98 में से चुना है। उन्होंने कहा, लोगों ने उन राजनीतिक दलों को कड़ा जवाब दिया है जिन्होंने लोगों की समस्याओं की अनदेखी की और पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की।

Posted By: Shweta Mishra