-चौरीचौर रेलवे स्टेशन की घटना

-पर्स में नकदी, जेवरात और रखा था मोबाइल

GORAKHPUR: अपने मायके आई महिला गुरुवार सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पहुंची। इसी बीच एक उचक्का महिला के कंधे पर लटका पर्स छीन कर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया तो मौके पर पब्लिक जुट गई। हालांकि तब तक उचक्का काफी दूर निकल चुका था। सूचना पर पहुंची जीआरपी से महिला ने बताया कि पर्स में नकदी, जेवरात और मोबाइल समेत अन्य जरूरी कागजात रखा था। महिला के भाई की तहरीर पर जीआरपी ने केस दर्ज कर उचक्के की तलाश में जुट गई।

महराजगंज जिले के बृजमनगंज के रहने वाले बबलू जायसवाल की पत्‍‌नी शिवानी मुंडेरा बाजार अपने मायके आई थी। सुबह लगभग 6 बजे वह ससुराल जाने के लिए ट्रेन पकड़ने चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पहुंची। अभी वह स्टेशन के प्रवेश द्वार पर पहुंची ही थी कि एक उचक्का ने कंधे में लटका पर्स लूट कर फरार हो गया। महिला के चिल्लाने की आवास सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस दौरान महिला ने घटना की जानकारी अपने भाई अर्जुन जायसवाल को दी। भाई ने जीआरपी देवरिया को तहरीर देकर बताया कि पर्स में 700 रुपए, सोने-चांदी का जेवरात और मोबाइल के साथ अन्य जरूरी कागजात रखा था। जीआरपी ने तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन में लग गई।

Posted By: Inextlive