- अनाथ बच्चों को बांटा कॉपी किताब व केक

ALLAHABAD: कांग्रेसियों ने शुक्रवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वराज भवन में अनाथ बच्चों के बीच केक काटकर बच्चों को मिठाई बांटी गई। सांसद राज्यसभा प्रमोद तिवारी व उनकी पुत्री विधायक आराधना मिश्रा एवं विजयश्री तिवारी ने बच्चों को खानपान की चीजें व कॉपी-किताबें वितरित कीं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कीडगंज मलिन बस्ती में मिठाई वितरित की। भ्00 बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर बांटा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस महासचिव विनय शुक्ला, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने जिला संयोजक हरदेव सिंह के नेतृत्व में सुबह नौ बजे आनंद भवन पर ब्भ् गुब्बारे छोड़कर मिठाइयां बांटी गई। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में रामकिशुन पटेल, इरशाद उल्ला, गोविंद सिंह, दत्तात्रेय त्रिपाठी, सूरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।

मरीजों को बांटे फल

इसी क्रम में भारतीय युवा कांग्रेस दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष शशांक शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उनकी ओर से सरकारी हॉस्पिटल्स व अनाथ आश्रमों में फल और खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। उधर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने आनन्द भवन पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसमें राजीव यादव, जितेश मिश्र, अभिनीत कुशवाहा, कामेश्वर सोनकर, रविकांत, शुभम सिंह, विजय यादव, गोलू यादव आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive