केंद्र सरकार कोरोना वायरस की लड़ाई में भारत की गुड पोजीशन है का दावा कर रही है। सरकार का कहना है कि दुनिया भारत की तारीफ कर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए एक ग्राफ पेश किया और सरकार से सवाल किया है।

नई दिल्ली (एएनआई)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर साेमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार द्वारा कोरोना वायरस की लड़ाई में भारत की गुड पोजीशन को लेकर सवाल उठाया। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि COVID-19 लड़ाई में भारत गुड पोजीशन पर? इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कोरोना वायरस मामलों के लिए आइडल कर्व को दर्शाने वाला एक ग्राफ भी ट्वीट किया। यह ग्राफ अमेरिका, भारत, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड में औसत कोरोना वायरस मामलों की सात-दिवसीय गणना को दर्शाता है।

"India at good position in #COVID19 battle?" pic.twitter.com/HAJz7En6Wo

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 13, 2020


दुनिया भारत की सफल लड़ाई की सराहना कर रही
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा था कि पूरी दुनिया कोविड -19 महामारी के खिलाफ भारत की सफल लड़ाई की सराहना कर रही है। भारत सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक है। सभी ने सोचा था कि भारत जैसे देश कोविड-19 की लड़ाई कैसे करेंगे। ऐसी तमाम आशंकाएं थीं, लेकिन आज पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे कोविड-19 के खिलाफ सबसे सफल लड़ाई यहां लड़ी गई है। पिछले 24 घंटों में 28,701नए मामले और 500 मौतें दर्ज की गई हैं। भारत में सोमवार को काेविड-19 के मामलों की संख्या 8,78,254 पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या 23,174 हो गई है।

Posted By: Shweta Mishra