आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा नवी मुंबई और ठाणे को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है जबकि मुंबई को येलो अलर्ट पर रखा गया है।

नई दिल्ली/मुंबई (आईएएनएस/एएनआई)। देश में इन दिनों मानसून जमकर बरस रहा है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि बाद इसके बाद उत्तर पश्चिमी भारत में गुरुवार से बारिश की रफ्तार थोड़ी थमेगी।

#WATCH | Rain continues in parts of Mumbai. Visuals from Marine Drive#Maharashtra pic.twitter.com/4GyGlu22uG

— ANI (@ANI) July 21, 2021


मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना
वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने आगे कहा कि नवी मुंबई और ठाणे में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। नवी मुंबई और ठाणे को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, जबकि मुंबई को येलो अलर्ट पर रखा गया है। मानसून की शुरुआत के साथ ही मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की सूचना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है।

Posted By: Shweta Mishra