आपने ये तो सुना होगा और जानते होंगे कि बारिश आसमान से होती है लेकिन क्‍या आपने कभी सुना है किसी पेड़ से बारिश हुई है। पर वास्‍तव एक जगह ऐसी हैं जहां पेड़ से बारिश होती है। ये पेड़ उत्‍तर प्रदेश में है।


अजुर्न के पेड़ से बरस रहा है पानीआजकल उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक पेड़ अपनी रहस्यमय बातों के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पेड़ की पत्तियों से लगातार पानी बरस रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों में जबरदस्तद कौतूहल बना हुआ है। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर इस पेड़ से बारिश कैसे हो रही है। देवरिया से कुछ किलोमीटर की दूर सोंदा गांव में एक अर्जुन का पेड़ है। इस पेड़ की पत्तियों से पानी बरस रहा है।इसके चलते पेड़ के नीचे की जमीन उसी तरह भीग गयी है जैसे कि बारिश होने पर भीगती है। ये पानी बीते चार दिनों से बरस रहा है।कारण अभी तक अज्ञात
कोई भी अब तक ये नहीं बता पाया है कि पेड़ से पानी बरसने का क्या रहस्य है। इस बारे में वहां के डीएफओ रत्नेश श्रीवास्तव से सवाल किया गया तो उन्हें स्वीकार किया कि पेड़ के पत्तों से पानी की बूंदें गिरने की जानकारी प्राप्त हुई है किंतु इसका सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने ये भी कहा कि देवरिया में जल स्तर धरती में बहुत नीचे नहीं है। इसकी वजह से हो सकता है कि पेड़ की जड़ों में क्षमता से ज्यादा पानी ग्रहण कर लिया हो और अब वही अतिरिक्त पानी पत्तियों के माध्यम से टपक रहा हो। हालाकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि इस तरह की घटना के बारे में पहले कभी नहीं सुना गया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Molly Seth