बॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर और डायरेक्‍टर राज कपूर का जन्‍म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। वह ऐसे लोगों में थे जो रील ही नहीं रियल लाइफ में भी छाए रहते थे। कपूर खानदान में जन्‍म लेने के बावजूद फिल्‍मों में करियर बनाना राज कपूर के लिए आसान नहीं था। आइए जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 बातें...


पढाई में मन नहींरंगमंच अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे राज कपूर का जन्म पेशावर में हुआ था। हालांकि इनकी शिक्षा कोलाकाता में हुई। राजकपूर का मन पढाई में थोड़ा कम लगता था। थप्पड़ भी खाए राजकपूर ने शुरू में केदार शर्मा जैसे निर्देशकों के साथ काम किया। केदार शर्मा ने राज कपूर को क्लैपर ब्वॉय के रूप में भरती किया था। इस काम में राजकपूर ने थप्पड़ भी खाए।पत्नी नरगिस संग राजकपूर ने फिल्म आग से 24 साल की उम्र में निर्देशन का काम शुरू किया था। अभिनेता राज कपूर और अभिनेत्री नर्गिस ने 9 वर्ष में करीब डेढ दर्जन फिल्में की हैं। दिलीप की बारात


राज कपूर का दिलीप कुमार की शादी में मस्ती करना लोगों को खूब पसंद आया था। इस दौरान उन्होंने अपने पिता के साथ उनकी बारात की अगुवाई की थी। एक्टर देवआनंद भी उनके साथ थे। सफेद साड़ी जरूर

राज कपूर ने बचपन में एक महिला को सफेद साड़ी में देखा तो उनका दिल उस पर फिसल गया। पसंदीदा रंग होने की वजह से वे अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों को सफेद साड़ी जरूरी पहनाते थे।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari