Ramadan 2022 : दुनिया भर के मुसलमानों के लिए रमजान सबसे महत्वपूर्ण महीनों में से होता है। रमजान के महीने भर की अवधि के दौरान लोग उपवास या रोजा रखते हैं। साथ ही लोग अपना पहला भोजन या सहरी करने के लिए सुबह जल्दी उठते हैं और शाम को वे इफ्तार से अपना उपवास तोड़ते हैं।

कानपुर ( इंटरनेट डेस्क)। रमजान का महीना उत्सव के साथ शुरू होता है। दुनिया के नेताओं ने इस पवित्र महीना शुरू होते ही मुस्लिम समुदाय को अपनी शुभकामनाएँ भेजीं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी रमजान की शुभकामनाएं दी । इस महीने भर की अवधि के दौरान लोग उपवास या रोजा रखते हैं। इस साल, भारत में रमजान का पवित्र महीना चांद दिखने के बाद शनिवार शाम को शुरू होने की संभावना है। इसका पहला रोजा रविवार को मनाया जाएगा। चंद्रमा आमतौर पर कुछ पश्चिमी देशों के साथ सऊदी अरब में देखा जाता है और फिर आमतौर पर एक दिन बाद शेष भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों में देखा जाता है।

Jill and I extend our best wishes to Muslim communities here in the United States and around the world on the beginning of Ramadan. From the People&यs House to your own homes, we wish you and your loved ones a blessed and prosperous month. Ramadan Kareem!

— President Biden (@POTUS) April 1, 2022


तुर्की के राष्ट्रपति ने भी दी रमजान की शुभकामनाएं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्विटर पर दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि "जिल और मैं रमजान की शुरुआत में यहां संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में मुस्लिम समुदायों को शुभकामनाएं देते हैं। लोक सभा से आपके घरों तक, हम आपके और आपके प्रियजनों के लिए एक अच्‍छे और समृद्ध महीने की कामना करते हैं। रमजान करीम !। साथ ही तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोआन ने तुर्की में एक ट्वीट में लिखा "सभी लोगों पर रमजान के आशीर्वाद की कामना की"। जिसका माघ्यम क्षमा , दया अंत दुखों से मुक्ति मिलना होता है। मैं कामना करता हूं कि रमजान का आशीर्वाद सभी लोगो पर रहे।

Bu gece ilk sahuruna kalkacağımız, yarın ilk orucunu tutacağımız, başı rahmet, ortası mağfiret, sonu ebedî azaptan kurtuluş olan Ramazan-ı Şerif&यinizi tebrik ediyorum.
Ramazan&यın bereketinin tüm insanlığın üzerine olmasını diliyorum. 🌙 pic.twitter.com/i6EEtuW6Y9

— Recep Tayyip Erdoğan (@RTErdogan) April 1, 2022

Posted By: Kanpur Desk