बॉलीवुड अभिनेता रण्‍ाबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का ब्रेकअप भले ही हो चुका है लेकिन आज भी इस जोड़ी के फैंस हैं। लोगों को इस जोड़1ी को देखने का इंतजार रहता है। ऐसे में ये जवानी है दीवानी फिल्‍म की यह जोड़ी एक बार फिर पर्दे धमाल मचाने आ रही है। जी हां यूटीवी मोशन ने ट्वीटर पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्‍म 'तमाशा'का फर्स्‍ट लुक जारी किया है।

सीन दिल को छू लेने वाला
कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल रही अभिनेता रण्ाबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने आएगी। हालांकि यह जोड़ी रियल नहीं रील लाइफ में नजर आएगी। जी हां फिल्म 'तमाशा'के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस तस्वीर में एक्स-लवर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं और एक साथ बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। बैकग्राउंड में फ्रांस का एक खूबसूरत शहर है। जिसका सीन दिल को छू लेने वाला है। ऐसे में फिल्म का यह फर्स्टलुक खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इस जोड़ी को देखकर रणबीर और दीपिक के फैंस को बहुत खुशी है, क्योंकि इस जोड़ी के ब्रेकअप के बाद तो फिलहाल इनके साथ दिखने की उम्मीद छोड़ दी थी।

Here's an exclusive still from the sets of #Tamasha starring #RanbirKapoor & @deepikapadukone! Releasing on Nov 27. pic.twitter.com/98vE7f2hDa

— UTV Motion Pictures (@utvfilms) July 28, 2015


फ्रांस,जापान में भी हुई
इस फिल्म को प्रोड्यूस्ड इमतियाज अली हैं कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होने वाली है। सबसे खास बात तो यह है कि इस फिल्म की शूटिंग फ्रांस के अलावा शिमला, दिल्ली, गुड़गांव और कोलकाता से लेकर फ्रांस, जापान में भी हुई है। बताते चलें कि अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब रियल लाइफ में अलग अलग हैं। आज उनके बीच प्यार का रिश्ता पूरी तरह से खतम हो गया है। जिससे अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनेता रनवीर सिंह के साथ चर्चा में हैं। अक्सर ही वह अपने प्यार और इश्क को लेकर फैंस के बीच छाए रहते हैं। वहीं अभिनेता रणबीर कपूर का नाम कैटरीना कैफ के साथ जुड़ा है।

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra