अगर आप का नगर निगम से कुछ बकाया है तो जल्‍द से जल्‍द उसे जमा करवा दीजिए क्‍योकिं अगर आप ने नगर निगम की बकाया राशि को शीघ्र ही जमा नहीं करवाया तो कहीं आप के घर के बाहर बैंड बाजा न बजने लगे। जी हां ये बड़े बकाएदारों से बकाया रकम वसूलने के लिए रांची नगर निगम ने अनोखी पहल की है। अब यह बैंड बाजा बकाया रकम की कितनी बरातें निकालता है ये तो वक्‍त ही बताएगा।


रांची नगर निगम की अनोखी पहलअगर दो-चार दिन के भीतर पास पड़ोस में कहीं बैंड बाजे की आवाज सुनाई दें तो यह नहीं समझ लीजिएगा कि शादी लगन का मौका होगा। यह नगर निगम की बकाया वसूली का बैंड भी हो सकता है। दरअसल रांची नगर निगम अपने बड़े बकाएदारों से वसूली के नए नए तरीके अपना रहा है। अब जो बकाएदार नोटिस में दी गई की समय सीमा में निगम का बकाया नहीं अदा करेंगे निगम उनके घर के आगे बाजा बजवाएगा। बताना होगा क्यों नहीं जमा किया टैक्स
नगर आयुकत प्रशांत कुमार ने होल्डिंग टैक्स के लगभग एक दर्जन बकाएदारों के पास नोटिस भेजी है। नोटिस में कहा गया है कि गुरुवार तक बकाया अदा करने की चेतावनी दी गई है। बकाया जमा न करने पर उनके घर के आगे बैंड बाजा बजाया जाएगा। नोटिस में यह भी कहा गया है कि बकाएदारों को बताना होगा कि उन्होंने बकाया क्यों नहीं चुकाया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी नगर निगम ने मेन रोड स्थित बड़े प्रतिष्ठानों के आगे बकाया वसूली के लिए बैंड बाजा बजाया था।

Posted By: Prabha Punj Mishra