बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह ने फिर ये क्‍या कह दिया दीपिका पादुकोण के लिए। कुछ ऐसा जो दोनों के रिश्‍तों को देखते हुए आप सबको चौंका सकता है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में अपनी कथित प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ जल्‍द नजर आने वाले हैं। इसी क्रम में उन्‍होंने कहा है कि वह आगामी ऐतिहासिक फिल्म के नए गाने 'दीवानी मस्तानी' में दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते।

ऐसी है जानकारी
बता दें कि यह गीत 17 अक्टूबर को रिलीज हुआ है। गाने में रणवीर मस्तानी (दीपिका) की खूबसूरती और प्रतिष्ठा का बखान कर रहे हैं। उधर, शनिवार को रणवीर ने टि्वटर पर इस गाने को लेकर अपने विचारों को साझा किया है। बता दें कि इस गीत को श्रेया घोषाल और गणेश चंदनशीवे ने गाया है।
बोले रणवीर
रणवीर सिंह ने गीत को लेकर दीपिका की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया है कि 'बाजीराव मस्तानी' के किसी भी गीत के लिए वह   आंख नहीं मूंद सकते। गौरतलब है कि फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' के साथ 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

I couldn't get my eyes off Her in this song either! ;) #BajiraoMastani pic.twitter.com/0b6RLkmrGT

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) October 24, 2015


दोनों अर्से बाद नजर आएंगे साथ
गौर करें कि यह फिल्म 2013 में 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के बाद रणवीर और दीपिका की दूसरी फिल्म है, जिसमें दोनों साथ में नजर आएंगे। फिलहाल दर्शकों को दोनों की जोड़ी और एक्टिंग से काफी उम्मींदें हैं। अब देखना ये है कि दोनों अपने फैन्स की उम्मींदों पर कितना खरा उतरते हैं।
inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma